ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी कोरोना पाजिटिव, संपर्क में आए लोगों से जांच की अपील

बागपत। राष्‍ट्रीय लोकदल रालोद के राष्ट्रीय उपाध्‍यक्ष और चौधरी अजित सिंह के पुत्र जयंत चौधरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी रविवार को उन्‍होंने स्‍वयं ट्विटर पर दी। अभी चंद रोज पहले ही उन्‍होंने मुजफ्फरनगर में रालोद की महापंचायत को संबोधित किया था। इसमें बड़ी संख्‍या में लोग शिरकत करने पहुंचे थे। जयंत चौधरी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर उन्‍होंने अपना टेस्ट कराया जिसमें उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

परिवार के सदस्‍य निगेटिव

जयंत ने कहा कि उनके परिवार के सभी सदस्यों की कोरोना की रिपोर्ट नगेटिव आई है। उनकी तबियत ठीक है लेकिन डाक्टर की सलाह पर उपचार करा रहे हैं।  जयंत चौधरी ने अपील करते हुए कहा कि जो भी लोग हाल ही में उनके संपर्क में आए हैं और कोरोना के लक्ष्ण हैं तो वे खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच कराएं। वहीं जयंत चौधरी के कोरोना पाजिटिव आने से बागपत में उन सभी में खलबली मची है जो हाल ही में जयंत चौधरी से मिले थे।

रैली में कई लोगों ने की थी शिरकत

उल्लेखनीय है कि बागपत के सैकड़ों लोगों ने मुजफ्फरनगर तथा मथुरा में गत दिनों जयंत चौधरी की रैली में भाग लिया था। पता चला है कि कुछ रालोद कायकर्ताओं और नेताओं ने खुद आइसोलेट भी कर लिया है। सीएमओ डा. आरके टंडन ने कहा कि इस बात का पता लगाएंगे कि जयंत चौधरी के संपर्क में हाल में कौन कौन आया है। यदि कोई संपर्क में आया होगा तो उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.