ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मुश्किल में कमलनाथ, भांडेर प्रत्याशी के विरोध में 10 कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़ ज्वाइन की BJP

भोपाल: विधानसभा उपचुनाव से पहले भांडेर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के विरोध ने पूर्व सीएम कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ा दी है। फूल सिंह बरैया के वायरल वीडियो से पहले ही कांग्रेस की चारों तरफ काफी किरकिरी हो चुकी है। लेकिन अब भी फूल सिंह बरैया के खिलाफ कांग्रेसियों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि चुनाव आयोग ने इस वीडियो को पुराना मान लिया है लेकिन जाति विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी से स्थानीय कांग्रेस नेताओं  में अब भी गुस्सा है। इसके विरोध में भांडेर के वरिष्ठ नेता ठाकुरदास खंपरिया समेत 10 कांग्रेसियों ने इस्तीफा दे दिया है और बीजेपी ज्वाइंन कर ली, जिसके बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, फूल सिंह बरैया का वीडियो वायरल होने के बाद लगातार बैकफुट पर हैं। सवर्णों के खिलाफ कथित बयान के विरोध में शनिवार को 10 कांग्रेस नेताओं ने इस्तीफा  दे दिया। नेताओं का कहना है कि बरैया का बयान समाज को तोड़ने वाला है, बावजूद इसके पार्टी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

आपको बता दें कि भांडेर से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे कहते नजर आ रहे थे कि अभी भी वक्त है, अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को जाग जाना चाहिए वरना सवर्ण देश को हिंदू राष्ट्र बना देंगे। मुसलमानों से भारत छोड़ने की बात करने वाले सवर्णों को पहले खुद देश छोड़ना चाहिए क्योंकि वह मुसलमानों के बाद भारत आए हैं। अनुसूचित जाति के लोगों और मुसलमान एक ही पिता की संतान हैं, चाहे तो डीएनए टेस्ट करा लिया जाए। वही वीडियो में वे उन्होंने सवर्ण महिलाओं के लिए काफी अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

वीडियो वायरल होते ही भाजपा और करणी सेना कांग्रेस सहित फूल सिंह बरैया पर आक्रामक हो गई। चुनाव आयोग से बरैया का नामांकन रद्द करने मांग की लेकिन जांच में फूल सिंह बरैया का वीडियो पुराना पाया गया। चुनाव आयोग से भले ही बरैया को राहत मिल गई हो लेकिन स्थानीय नेताओं में अब भी रोष है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.