ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

1 नवंबर से इन शहरों में बिना OTP के नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, बदल रहा है रसोई गैस की डिलिवरी का नियम

नई दिल्ली। LPG Cylinder की होम डिलिवरी से जुड़े नियमों में एक नवंबर, 2020 से बड़ा बदलाव होने वाला है। दरअसल, एक नवंबर से देश के 100 स्मार्ट सिटीज में गैस की डिलिवरी के लिए वन टाइम पासवर्ड (OTP) अनिवार्य हो जाएगा। IOCL से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस योजना का लक्ष्य यह है कि गैस सिलेंडर सही उपभोक्ता तक पहुंचे। इसे सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत एलपीजी उपभोक्ता को गैस की बुकिंग के बाद एक ओटीपी प्राप्त होगा। इसके बाद जब डिलिवरी ब्वॉय आपके घर पर गैस सिलेंडर पहुंचाने आएंगे तो ग्राहक को ओटीपी बताना होगा। ओटीपी साझा किए बगैर एलपीजी सिलेंडर डिलिवर नहीं हो पाएगा।

IOCL से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राजस्थान की राजधानी जयपुर और तमिलनाडु के कोयंबटूर में इस व्यवस्था को पायलट आधार पर लागू किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रायोगिक स्तर पर इस स्कीम के पूरी तरह सफल रहने के बाद एक नवंबर, 2020 से इस योजना का विस्तार देश के 100 स्मार्ट शहरों में किया जा रहा है। इन शहरों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर व्यवस्था का विस्तार देशभर में किया जाएगा।

आइए जानते हैं नए प्रोसेस में क्या होगा

नई व्यवस्था के तहत एलपीजी सिलेंडर बुक करने के बाद उपभोक्ता को एक कोड प्राप्त होगा। एलपीजी सिलेंडर की डिलिवरी के समय उपभोक्ता को यह कोड डिलिवरी करने वाले व्यक्ति को दिखाना होगा। इस पहल का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि गैस की डिलिवरी किसी गलत व्यक्ति को नहीं हुई है। हालांकि, इस व्यवस्था से ऐसे लोगों को थोड़ी असुविधा हो सकती है, जिन्होंने पेट्रोलियम कंपनी के साथ अपना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.