ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

IPL 2020: पंजाब के खिलाफ मैं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहा था- डिविलियर्स

 शारजाह में शुक्रवार की रात काफी व्यस्त रही। एक बात मैं और साफ कर देना चाहता हूं, मैं एक टीम मैन हूं। अगर कोच और कप्तान किसी रणनीति पर सहमत होते हैं तो मैं उन पर किसी तरह का संदेह नहीं करता, बल्कि मेरा पूरा समर्थन रहता है। टीम के खेल में ऐसा ही होता है और इसी तरह से एक सफल टीम काम करती है। पंजाब के खिलाफ बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और मैं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहा था। जब छठे ओवर में दूसरा विकेट गिरा तो मैंने उस गेट को पार करना शुरू कर दिया, जिसका रास्ता मैदान की ओर जाता है।

ठीक उसी वक्त मुझसे इंतजार करने को कहा गया क्योंकि कोच और कप्तान ने ये फैसला किया था कि हमें उस वक्त गेंदबाजी कर रहे पंजाब के दो लेग स्पिनरों के सामने दायें और बायें हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन बनाए रखना है। ये बिल्कुल सही फैसला था। दुनियाभर की टीमें लेग स्पिनर के सामने बायें हाथ के बल्लेबाजों को खिलाने को प्राथमिकता देती हैं। मैंने तब इस फैसले पर कोई सवाल नहीं उठाया जब ये लिया गया और न ही मैं अब इस पर कोई सवाल खड़ा कर रहा हूं। मेरी तरफ से इसे लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।

क्रिस मौरिस की आक्रामक बल्लेबाजी के बाद हमारी टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन तक पहुंच गई। हो सकता है कि शारजाह की धीमी पिच पर हमें जितने रनों की दरकार थी, ये उससे कुछ रन कम थे। केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और क्रिस गेल सभी ने लक्ष्य का पीछा करने में अहम योगदान दिया। आखिरी वक्त में कुछ डरावने अनुभव के बावजूद पंजाब की टीम आइपीएल में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने वाली जीत हासिल करने में सफल रही। मेरा तो यही मानना है कि इस टूर्नामेंट में अपना दिन होने पर कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है।

जहां तक आरसीबी की बात है तो हमें इस निराशाजनक हार से बाहर निकलकर मेहनत जारी रखनी है और शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दुबई में होने वाले अगले मुकाबले में लय हासिल करनी है। अपनी बात करूं तो मैं टीम की जरूरत के हिसाब से कभी भी, कहीं भी बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं ताकि इस लीग को जीतने के अभियान में टीम की मदद कर सकूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.