मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना, बोले- वादें हैं वादों का क्या
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने आज (शुक्रवार) अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने पिछले घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने इसे लिखा और फिर भूल गए। उन्होंने कहा कि वे 10 दिनों के भीतर बहुत सारी चीजे करेंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अब वे नए वादे लेकर आए हैं। वादे हैं वादों का क्या? लोग वादों की हकीकत जानते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस ने शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया है। घोषणापत्र जारी करते हुए कमलनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 के लिए वचनपत्र बनाया गया, उन्होंने कहा कि इसमें 974 वचन दिए गए। हालांकि, हमारी सरकार बस 15 महीने ही रही। इस कार्यकाल के दौरान ढाई महीने आचार संहिता और एक महीना सौदेबाजी में ही निकल गया। इसके बावजूद भी 574 वचन पूरे किए।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/aibnews/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/aibnews/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.