ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि में कार्यक्रम करने की इजाजत की मांग को लेकर कलाकार संगठन भूख हड़ताल पर बैठे

छिंदवाड़ा: कोरोना काल में भूखमरी जैसे हालातों से जूझ रहे संगीत संगठन ने आज भूख हड़ताल का ऐलान किया है। लाकडाउन से काम धंधे चौपट होने के बाद करीब 5-6 महीने बाद अनलॉक से धीरे धीरे जिंदगी पटरी पर आ रही है लेकिन आज भी कई ऐसे काम धंधे है जिन्हें शुरु नहीं किया गया है। इनमें गीत संगीत आर्केस्ट्रा कार्यक्रम एक हैं। नवरात्रि में कार्यक्रमों की इजाजत को लेकर लोक गीत संगीत आर्केस्ट्रा प्रेमियों ने आज हड़ताल का ऐलान किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा

कोरोना काल में हर वर्ग परेशान है। हताशा की हद में लोग जीवन यापन करने मजबूर है, बीते 9 माह में अब देश पांचवे अनलॉक की ओर बढ़ रहा है। धीरे धीरे देश पटरी पर लौट रहा है किंतु कोरोनावायरस प्रोटोकॉल के नियमों की सजा आज भी बहुत से वर्ग भुगत रहे हैं जिनका जीवन यापन मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में आज गीत संगीत आर्केस्टा प्रेमी संगठनों ने कोरोनावायरस प्रोटोकॉल के नियमों के विरोध में शासन प्रशासन से मांग की है कि उनकी रोजी रोजगार परिवार के जीवन यापन से जुड़ा गीत संगीत आर्केस्ट्रा आदि पर अभी भी जो बंधन लगा हुआ है उस से मुक्त किया जाए।

स्थानिय जेल बगीचा कांप्लेक्स में कलाकार संगठनों ने भूख हड़ताल के माध्यम से अपनी मांगे मनवाने सरकार को संदेश भेजा है। अब देखना होगा क्या गीत संगीत आर्केस्ट्रा प्रेमियों को नवरात्रि में परमिशन मिल पाएगी या फिर आगे भी कोरोना प्रोटोकॉल नियमों से त्रस्त रहना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.