ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अनंतनाग मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, तलाशी अभियान जारी

श्रीनगर। कश्मीर संभाग के अनंतनाग जिला के लारनू में सुरक्षाओं और आतंकवादियों के बीच शनिवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। अभी तक सुरक्षाबलों को एक आतंकवादी को मार गिराने में सफलता मिली है। मारे गए आतंकवादी के पास से एक राइफल और अन्य गोला बारूद बरामद हुआ है।

सेना से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के अनतंनाग जिला के लारनू में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों को आतंकवादियों के एक ठिकाने पर छिपे होने की सूचना मिली। इसी आधार पर सुरक्षाबलों ने लारनू गांव में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान एक ठिकाने में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करना शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकवादियों पर फायरिंग करना शुरू कर दी। दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग जारी रही। सुरक्षाबलों ने इस दौरान आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन आतंकवादियों ने इसे अनसुना कर सुरक्षाबलों पर फायरिंग करना जारी रखी।

मारे गए आतंकवादी से एक एके राइफल और अन्य सामान बरामद

दोनों ओर से जारी फायरिंग में एक आतंकवादी को मार गिराने में सुरक्षाबलों को सफलता मिली है। उसके कब्जे से एक एके राइफल और अन्य सामान बरामद हुआ। शेष आतंकवादी मुठभेड़ स्थल से भागने में कामयाब रहे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मुठभेड़ स्थल पर कितने आतंकवादी मौजूद थे लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं सुरक्षाबलों की संख्या दो से तीन के बीच हो सकती है। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है।

गौरतलब है कि बड़गाम के नागम के चाडूरा में शुक्रवार को एक अनूठी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नजीर पेश की। आतंकवादी गोलियां बरसा रहे थे तो सुरक्षाबल प्यार से आत्मसमर्पण कराने की कोशिश में थे। काफी प्रयत्न के बाद प्रयास रंग लाया और जहांगीर नाम का एक अातंकवादी ने बाग के पेड़ों की ओट से बाहर आकर आत्मसमर्पण कर दिया। मौके पर उक्त आतंकवादी के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.