ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Twitter के डाउन होने पर यूजर्स हुए परेशान, कंपनी ने हैकिंग की बात से किया इनकार

नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (twitter) डाउन हो गया, जिसके चलते लाखों लोग अपने अकाउटंस पर अपडेट नहीं देख पाए। ऐसे में ट्विटर ने साफ कर दिया है कि हमारे इंटर्नल सिस्टम में कुछ दिक्कत आई है, लेकिन अभी तक हैकिंग जैसी कोई बात नहीं है।

हैकिंग का लगाया जा रहा था अंदेशा

कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कई लोगों का ट्विटर काम नहीं कर रहा है, हम इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। हालांकि, इस बार अंदेशा हैकिंग का लगाया जा रहा था। यह अंदेशा इसलिए लगाया जा रहा था क्योंकि पिछले दिनों कई बड़ी ​हस्तियों के अकाउंट हैक होने के बाद Twitter सुरक्षा को लेकर कई सवालों के घेरे में था।  ऐसे में  यूजर्स के बीच थोड़ा भय बना हुआ था। वैसे कंपनी ने Twitter डाउन होने के बाद यूजर्स को बता दिया था कि यह हैकिंग के कारण नहीं हुआ है।

2 घंटे तक रहा डाउन

दुनियाभर में करोड़ो लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला ट्विटर 15 अक्टूबर की शाम को डाउन हो गया था, हालांकि ट्विटर की सेवाएं फिर से बहाल हो गई है। लगभग 2 घंटे तक ग्लोबल आउटेज के चलते ट्विटर डाउन रहा। दुनियाभर के देशों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। भारतीय समय के अनुसार करीब 7 बजे ट्विटर की साइट डाउन हो गई थी। बीती शाम को ट्विटर यूजर्स को साइट पर लॉगइन करने में दिक्कत हो रही थी। यूजर्स कोई भी ट्वीट नहीं हो पा रहा था। यही नहीं कुछ यूजर्स अपने अकाउंट में लॉगइन तो कर पा रहे थे, लेकिन उन्हें सर्च करने पर कुछ भी कंटेंट नहीं दिखाई दे रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.