ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शादी की खबरों के बीच नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के साथ शेयर की ये रोमांटिक फोटो

नई दिल्ली। फेमस बॉलीवुड सिगंर नेहा कक्कड़ के इश्क के चर्चे इस वक्त हर जगह हो रहे हैं। नेहा, फेमस पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह को डेट कर रही हैं, इस बात खुलासा ख़ुद उन्होंने कुछ दिन पहले किया था। नेहा और रोहनप्रीत को लेकर खबरें तो काफी दिनों से चल रही थीं, लेकिन इन खबरों की पुष्टि तब हुई जब नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर रोहन के साथ फोटो शेयर कर लिख दिया कि ‘तुम मेरा हो’।

इसके बाद इस बात पर मुहर लग गई कि नेहा और रोहन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरें तो ये तक हैं कि दोनों इस महीने के आखिर तक शादी करने वाले हैं। हालांकि शादी की खबरों में कितनी सच्चाई ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन नेहा, रोहन के साथ लगातार फोटो शेयर कर अपने फैंस का एक्साइटमेंट कम नहीं होने दे रही हैं।

शादी की खबरों के बीच नेहा ने फिर रोहनप्रीत सिंह के साथ एक रोमांटिक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में रोहन ने नेहा को पकड़ रखा है और दोनों एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। दोनों ने ब्लैक कलर के कपड़े पहने हुए हैं। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए नेहा ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘Jab We Met”

आपको बता दें कि नेहा की शादी को लेकर लोगों के बीच अभी कन्फ्यूज़न बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में नेहा ने रोहनप्रीत के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसपर लिखा था ‘नेहा कक्कड़ वेड्स रोहनप्रीत’ लेकिन ये उनके गाने का पोस्टर था। गाने का टाइटल है ‘नेहू द व्याह’ जो 21 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.