ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शराब के नशे में धुत्त प्रिंसिपल की नौटंकी का वीडियो वायरल, जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के दिए निर्देश

रीवा: रीवा जिले के मऊगंज जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें शराब के नशे में धुत्त प्रिंसिपल गांव में हंगामा कर रहे हैं, और लोगों से गाली-गलौच करते दिखाई दिए।

रीवा जिले के मऊगंज जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़वा स्कूल के प्रिंसिपल जिन्होंने इतनी शराब पी रखी थी,, कि उन्हें अपने ही शरीर का होश नही था। वायरल वीडियो में जो सख्स दिख रहा है ये और कोई नही बल्कि मऊगंज गढ़वा स्कूल के प्रिंसिपल हैं जो अपना नाम मेवालाल बता रहे हैं। इनको निलंबित होने का बिल्कुल भी खौफ नही है। इनका जब खुद ये हाल है, तो ये स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को क्या शिक्षा देते होंगे, इसका अंदाजा आप भी लगा सकते हैं। इनकी ये करतूत देखकर ये सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या इनके रहते हुए स्कूल के बच्चों का भविष्य सुधर सकता है। जब इस मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी आलम पटेल से ली गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में आ गया है। हमने जांच कमेटी बैठा दी है जल्द ही मऊगंज के गढ़वा स्कूल के प्राचार्य मेवालाल पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.