ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कुपवाड़ा में पाकिस्तानी बैट हमला नाकाम, जान बचाकर भागे PAK कमांडो और आतंकी

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ सटे टंगडार (कुपवाड़ा) सेक्टर में भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को पाकिस्तानी सेना के बैट हमले को नाकाम कर दिया। इस दस्ते में पाकिस्तानी सेना के कमांडो और आतंकी थे। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में वह जान बचाकर वापस भाग गए। सेना ने टंगडार सेक्टर के अग्रिम इलाकों में तलाशी अभियान चला रखा है।

सुरक्षाबलों की कार्रवाई से कश्मीर में आतंकी कैडर लगातार खत्म हो रहा है। आतंकियों की घुसपैठ पर भी पूरी तरह नकेल है। इससे पाकिस्तानी सेना हताश है। इसीलिए उसने बुधवार को टंगडार सेक्टर में बैट हमले का प्रयास किया। बैट दस्ता भारतीय सेना की उस अग्रिम चौकी पर हमला करने की फिराक में था जो आतंकियों द्वारा घुसपैठ के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक रास्ते विशेष पर बनी है। इस चौकी के कारण आतंकियों की घुसपैठ बंद है। इस चौकी पर तैनात जवानों की फाय¨रग रेंज में पाकिस्तान की कई अग्रिम निगरानी चौकियां भी आती हैं।

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, बैट दस्ते में पाकिस्तानी सेना के चार से पांच कमांडो और आतंकी शामिल थे। यह तड़के करीब चार बजे एलओसी के पास पहुंच गया। यह दस्ता भारतीय सेना की अग्रिम चौकी से महज 70-80 मीटर की दूरी पर था। इसी दौरान भारतीय जवानों को पता चल गया। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। जैसे ही बैट दस्ता कुछ और आगे बढ़ा, तो जवानों ने फायरिंग कर दी। बैट दस्ते ने भी फायर किया, लेकिन कुछ ही देर में बैट दस्ते के पांव उखड़े गए और जान बचाता हुआ भाग गया।

हो सकता है कुछ मारे या घायल हुए हों:

अधिकारियों के अनुसार, हो सकता है कि बैट दस्ते के कुछ सदस्य जख्मी या मारे गए हों और उनके साथ उन्हें उठा ले गए हों। इस घटना के बाद पूरे टंगडार सेक्टर मे सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। एहतियात के तौर पर एलओसी के साथ सटे इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.