ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

निक्की तंबोली पर लगा पक्षपात करने का आरोप, जैस्मिन भसीन को कहे अपशब्द भी

नई दिल्लीl बुधवार को बिग बॉस में एक बार फिर इम्यूनिटी टास्क की शुरुआत होती हैl इस बीच संचालक निक्की तंबोली और शहजाद देओल के बीच बहस छिड़ जाती हैl इसके बाद शहजाद और निशांत के बीच शारीरिक बल प्रयोग देखने को मिलता हैl निक्की तंबोली जैस्मिन भसीन को गाली भी देती हैl इसके चलते जैस्मिन रोने लगती हैl

कुछ घरवाले निक्की तंबोली पर संचालक पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हैंl इस बीच हिना खान जैस्मिन को समझाते है कि वह मजबूत बनी रहे और अपनी कमजोर साइड लोगों के सामने ना रखें ताकि वह उसका दुरुपयोग न कर सकेl वही गौहर खान भी शहजाद देओल को सलाह देती हैं कि वह ऐसा कोई काम ना करें, जिससे वह घर से बाहर हो जाएl

वहीं सिद्धार्थ शुक्ला राहुल वैद्य से कहते हैं कि वह उनके विरोधियों की ओर से कुछ ग्रास चुरा कर लाए, ताकि वह उन्हें इनाम में कुछ और दे सकेंl गौरतलब है कि इस बार का बिग बॉस कोरोना वायरस के चलते पहले के मुकाबले काफी अलग हैl इस बार बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान बतौर तूफानी सीनियर पहुंचे हैंl इसके अलावा घर में 14 कंटेस्टेंट भी हैl

बिग बॉस का चौदहवां सीजन ट्विस्ट और टर्न से भरा हुआ है। 3 अक्टूबर को लॉन्च होने के बाद से रियलिटी शो के प्रशंसकों को झगड़े, विवाद, नाटक, इश्कबाजी और बहुत कुछ देखने को मिला है। इस साल अभिनव शुक्ला, एजाज खान, पवित्रा पूनिया, जैस्मीन भसीन, निक्की तंबोली, रुबीना दिलैक, निशांत सिंह मलकानी, शहजाद देओल, जान कुमार सानू और राहुल वैद्य सहित कई नामचीन हस्तियां प्रतियोगी के तौर पर आए हैं। 12 अक्टूबर को बिग बॉस 14 से सारा गुरपाल को एलिमिनेट कर दिया गया था।

सीज़न के पहले वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने अपने व्यवहार के लिए फ्रेशर्स को पहले ही  लताड़ लगाई थी। वहीं एकमात्र प्रतियोगी जो चमकने में सफल रही है, वह है निक्की तंबोली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.