ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

MP की राजनीति में ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ की एंट्री

भोपाल: जैसे जैसे उपचुनाव की तारीख नजदिक आ रही है वैसे वैसे कांग्रेस बीजेपी में राजनीतिक मुकाबला रोचक होता जा रहा है। बीजेपी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर मैं भी शिवराज कैंपेन की शुरुआत की वहीं अब कांग्रेस ने इसका पलटवार करते हुए ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ का सहारा लिया है। कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर ‘मैं भी बनूंगा मर्याता पुरुषोत्तम’ कैंपेन की शुरुआत किया है। वहीं बीजेपी के साधु-शैतान वाले पोस्टर के बाद कांग्रेस ने एक पोस्टर भी जारी किया है। इस पोस्टर के जरिए उसने बीजेपी को सत्ताहरण करने वाला रावण बताया है।

आपको बता दें कि बीजेपी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विवादित टिप्पणी के विरोध में एक कैंपेन शुरु किया था। इसमें कहा था कि “अगर गरीब होना गुनाह है तो मैं भी शिवराज।” इस कैंपेन की शुरू होने की जानकारी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीटर पर #MaiBhiShivraj करके दी थी। वहीं कांग्रेस ने अब इसके जवाब में ‘मैं भी बनूंगा मर्यादा पुरुषोत्तम’ कैंपेन की शुरुआत की है।

कांग्रेस ने कहा कि उपचुनावों की लड़ाई सत्ताहरण करने वाले रावण और मर्यादा पुरुषोत्तम के बीच है। वहीं, ‘मैं भी शिवराज’ कैंपेन पर कांग्रेस ने पलटवार भी किया था। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए बीजेपी पर तंज कसा था. कांग्रेस ने कहा था कि  ‘मैं भी शिवराज’ कैंपेन तो चला नहीं, मैं भी नौटंकीबाज ट्राय करके देखों, शायद चल जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.