ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जलती चिता से अधजला शव निकाल कर ले गई पुलिस, पत्नी की शिकायत पर हुआ बड़ा एक्शन

राजगढ़: राजगढ़ के खोयरी मंदिर के पास मुक्तिधाम में हर रोज की तरह एक शख्स का अंतिम संस्कार हो रहा था। चिता में शव जल रहा था और परिजन आस पास खड़े रो रहे थे लेकिन एकदम से पुलिस आई और चिता पर पानी डालकर जलती चिता को बुझा दिया। इस घटनाक्रम को देख हर कोई हैरान हो गया। पुलिस ने जलती चिता में से अधजले शव को निकाला और उसी हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को वापस सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की थी।

राजगढ़ पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसे शक है कि उसके पति की हत्या की गई है और इसलिए बिना पोस्टमार्टम के उसे जलाया जा रहा है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस के दो जवान जंगल के बीच जलाई जा रही चिता को बुझाने पहुंचे और पानी डाल कर उसे बुझा दिया।

पुलिस ने अंतिम संस्कार में शामिल हुए रिश्तेदारों और परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि प्रेम तंवर की तबीयत खराब थी और बीमारी की वजह से ही उसकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को वापस सौंप दिया। अब पुलिस को मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि उसकी मौत की असली वजह सामने आ सके।

वहीं मृतक की पत्नी ने राजगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति की मौत नहीं बल्कि हत्या हुई है। उसके पति को बिना पोस्टमार्टम किए जलाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली में पदस्थ ए.एस.आई. धर्मवीर सिंह पलैया और लाखन सिंह मीणा मौके पर पहुंचे और उन्होंने जलती चिता से शव को निकाला और अस्पताल लेकर गए और पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में वापस शव परिजनों को सौंप दिया गया। अब सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है उसके बाद ही खुलासा होगा कि सच्चाई क्या है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.