ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

IPL 2020: आधा आइपीएल टूर्नामेंट खत्म, चेन्नई सुपर किंग्स का हाल बेहाल, पंजाब सबसे फिसड्डी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के 13वें सीजन का पहला पड़ाव खत्म चुका है। सभी आठ टीमों ने अपने अपने सात मुकाबले खेल लिए हैं, मतलब है कि आधा आइपीएल 2020 खत्म हो चुका है। टूर्नामेंट की ताकतवर टीमों में शुमार चेन्नई सुपर किंग्स का हाल शुरुआती मुकाबलों में बेहद खराब रहा है। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस टॉप पर बनी हुई है तो दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर है।

आधा आइपीएल टू्र्नामेंट खत्म हो चुका है और पहले हाफ के बाद अंक तालिका पर नजर डाले तो मुंबई पहले तो पंजाब आखिरी पायदान पर है। सात मैच खेल चुकी सभी टीमों में पंजाब को सबसे ज्यादा 6 हार मिली है जबकि मुंबई, दिल्ली और बैंगलोर ने दो-दो मैच गंवाया है।

आधा IPL 2020 खत्म, कैसा है टीमों का हाल

पहले हाफ के बाद मुंबई की टीम टॉप पर बनी हुई है। टीम ने अब तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं जिसमें से पांच में उसे जीत मिली है तो 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम के पास 10 अंक हैं और नेट रन रेट +1.327 का है।

दूसरा स्थान नए जोश में उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने हासिल किया है। सात मैच खेलने के बाद 5 जीत और दो हार के साथ दिल्ली के पास भी 10 अंक है लेकिन नेट रन रेट की वजह से वह मुंबई से पिछड़ गई है। तीसरे नंबर पर बैंगलोर ने भी 7 मैच खेलकर दिल्ली और मुंबई के जितनी ही जीत हासिल की है लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से दोनों टीमों उनके आगे है।

चौथा स्थान कोलकाता के पास है जिसने 7 मैच खेलकर 4 में जीत हासिल 8 अंक बनाए हैं। हैदराबाद की टीम पांचवें नंबर पर है और उसने 7 में से तीन में जीत दर्ज किए हैं। राजस्थान की टीम के खाते में भी 3 जीत हैं और वह छठे स्थान पर है। सातवां नंबर चेन्नई सुपर किंग्स का आता है जिसने अब तक 7 मैच खेलने के बाद सिर्फ दो जीत हासिल की है। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के खाते में एक ही जीत है और वह सबसे नीचे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.