ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

‘सांसद फ़ारूक़ अब्दुल्ला को गोद ले ले चीन’ दिल्ली में दूतावास के बाहर लगा पोस्टर

नई दिल्ली। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने पर सांसद फारूक अब्दुल्ला का हालिया बयान अब उनके गले की फांस बन चुका है। दरअसल, एक चैनल को दिए गए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि वे चीन की मदद से अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35 ए को फिर से लागू करवाएंगे। फारूक के इस बयान को भारतीय जनता पार्टी देश विरोधी बता चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा इस बयान की जमकर आलोचना कर चुके हैं। इसी के साथ अब देशभर में फारूक अब्दुल्ला के इस बयान की आलोचना हो रही है। इस बीच नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास के बाहर साइन बोर्ड पर हिंदू सेना द्वारा एक पोस्टर भी चिपकाया गया है। इस पोस्टर में सांसद फ़ारूक़ अब्दुल्ला की गलत टिप्पणी का विरोध करते हुए चीन से कहा गया है कि वो सांसद फ़ारूक़ अब्दुल्ला को गोद ले ले। इस पोस्टर में लिखा गया है- ‘चीन फारूक अब्दुल्ला को गोद ले ले और अपने देश ले जाए।’

वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अब इस बात से ही इनकार किया है कि फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि चीन के सहयोग से अनुच्छेद 370 को बहाल किया जाएगा। सफाई में कहा गया है कि फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को दिए साक्षात्कार में कभी भी चीन की विस्तारवादी मंशा या उसके उग्र रवैये को उचित नहीं ठहराया था, जैसा कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान दावा किया है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से सफाई में कहा गया है कि चीन को लेकर एक सवाल के जवाब में अब्दुल्ला की टिप्पणियों को भाजपा द्वारा पूरी तरह तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि अब्दुल्ला ने कभी भी नहीं कहा कि चीन के साथ मिलकर हम अनुच्छेद 370 की वापसी कराएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.