दंपती ने पांच लाख में ऑनलाइन खरीदी बिल्ली, डिब्बा खोला तो निकला बाघ का बच्चा
पेरिस। ऑनलाइन खरीदारी में बॉक्स बदल जाने के मामले तो अक्सर सामने आ जाते हैं लेकिन फ्रांस में डिलीवरी के दौरान एक दूसरा पशु पहुंचाए जाने का रोचक मामला आया है। जहां एक दंपती ने 5 लाख 19 हजार में ऑनलाइन बिल्ली खरीदी और उनके घर बाघ का बच्चा पहुंचा डिलीवर कर दिया गया। यह किस्सा 2018 का था जब बिल्ली के बच्चे को अपनाने के एक हफ्ते के बाद दंपती ने महसूस किया कि यह बिल्ली नहीं, बल्कि एक जंगली जानवर है। आखिर में उनकी पता चला कि यह बाघ का बच्चा है। इस दंपति ने दावा किया कि उन्हें इस बात का अहसास नहीं था कि उनकी बिल्ली वास्तव में इंडोनेशिया का एक सुमात्रा टाइगर है।
इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। दो साल तक लंबी जांच चली और अब फैसला आया। बता दें, बिल्लियां पालतू जानवर के रूप में स्वीकार्य हैं, बाघ एक संरक्षित प्रजाति हैं जिन्हें परमिट के बिना पालतू जानवरों के रूप में नहीं रखा जा सकता है। मामले का विवरण हाल ही में सामने आया था जब बड़ी बिल्ली खरीदने वाले दंपती सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। दंपती पर संरक्षित प्रजातियों की तस्करी का आरोप लगाया गया था और बाद में उन्हें पुलिस ने रिहा कर दिया। अभियोजकों ने अन्य संदिग्धों पर पशु तस्करी और संगठित अपराध का आरोप लगाया है।
अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि फ्रांस में यह जानवर कैसे आया। कपल द्वारा खरीदे जाने से पहले इसका वीडियो सामने आया था। पशु अच्छे स्वास्थ्य में प्रतीत होता है और उसे फ्रांसीसी जैव विविधता कार्यालय को सौंपा गया है। अंत में इसे नया घर दिया गया।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/aibnews/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/aibnews/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.