ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bigg Boss 14: दर्शकों का दावा, निक्की तंबोली का ‘सीनियर्स’ कर रहे फेवर

नई दिल्लीl बिग बॉस 14 में रुबीना दिलैक जैसे अन्य प्रतियोगियों को लगता है कि सीनियर बिना किसी कारण के निक्की तंबोली का पक्ष ले रहे हैं, कई दर्शकों ने भी शो के बारे में भी यही दावा किया है। बिग बॉस 14 की प्रतियोगी निक्की तंबोली रियलिटी शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट हैंl उन्होंने शनिवार के वीकेंड का वार एपिसोड में ‘कन्फर्म’ कंटेस्टेंट का दर्जा प्राप्त किया है।

जबकि वह अपने साथी के मुकाबले शो में मजबूत होती जा रही हैंl इसके चलते घर के अंदर और बाहर के कई लोगों का मानना है कि ऐसा ‘वरिष्ठों’ के पक्षपात के कारण हो रहा हैं। निक्की तंबोली बिग बॉस 14 के घर में चर्चा का विषय बनी हुई हैl पिछले एपिसोड में रुबीना दिलैक को पति अभिनव शुक्ला और साथी प्रतियोगी सारा गुरपाल से बात करते हुए देखा गया कि सीनियर्स निक्की का समर्थन करते है और यही कारण था कि वह सभी कार्यों को जीतने में सक्षम हुई है

सिर्फ प्रतियोगी ही नहीं, सीनियर्स भी निक्की के बारे में बात करते देखें गए। सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान ने बताया कि वह बहुत अच्छा कर रही हैं। सिद्धार्थ ने निक्की को बताया, ‘जनता पागल हो जाएगी।’ कई दर्शकों ने अपनी बात रखने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘मुझे पता नहीं है कि सीनियर निक्की को इतना तवज्जो क्यों दे रहे है? वह एक खलनायिका है ना कि नायिका है। यह सीज़न कितना प्रेडिक्टेबल और बोरिंग है।’

एक अन्य ने वरिष्ठों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और कहा, ‘रुबीना ने कहा कि सीनियर्स गौहर खान से अभिनव शुक्ला को चेहरा साफ करने के लिए पानी देने के लिए कई बार कहा और सीनियर ने पानी के लिए अभिनव को अयोग्य करार दिया। जबकि वे निक्की तंबोली की मदद कर रहे थे।  कई ऐसे भी हैं जो निक्की का समर्थन करते रहे हैं।

एक प्रशंसक ने ट्विटर पर लिखा, ‘@nikkitamboli एक स्टार है, वह वाकई एक स्टार है! @RubiDilaik और उनके पति ने #SidharthShukla #HinaKhan #GauaharKhan पर निक्की का फेवर करने का आरोप लगाया हैl इन सीनियर्स ने सब देखा है इसलिए वे एक कड़े प्रतियोगी को महत्व देते हैं, आप लोग क्याकहते हैं? आप अगर मनोरंजन नहीं कर सकते हैं, तो घर जाइए।’

एक अन्य दर्शक ने दावा किया कि केवल महिलाएं शो पर ध्यान आकर्षित कर रही हैl उन्होंने लिखा, ‘#NikkiTamboli और #PavitraPunia मजबूत दिख रही हैं … जैस्मीन भसीन कुछ मजेदार कर रही हैं… यह सीज़न लेडीज़ स्पेशल लगता हैंl’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.