ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 8 सटोरियों को किया गिरफ्तार

इंदौर। इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के शुरू होने के बाद से ही सट्टेबाज पूरी तरह से एक्टिव हैं। देश के अलग-अलग राज्यों की पुलिस भी इन सट्टेबाजों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। ताजा मामले मध्य प्रदेश के इंदौर का है, जहां पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े रैकेट का भांडाफोड़ किया है। इस दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से IPL-13 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जा रहा है।

विजयवर्गिय नगर इलाके में बाड़गंगा पुलिस स्टेशन इंचार्ज राजेंद्र सोनी के अनुसार, आरोपी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मैच में सट्टा लगा रहे थे। आरोपियों की पहचान सूरज, राहुल, नीलेश, योगेश, विशाल, राहुल, संदीप और शुभम के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया इन लोगों से आठ मोबाइल फोन, एक टेलीविजन, 8000 रुपये और बैंक अकाउंट में 3 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

दिल्ली में 17 लोग गिरफ्तार

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने भी आइपीएल मैचों पर सट्टा लगा रहे दक्षिण दिल्ली से 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोग शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेले जा रहे मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, टीवी सेट और डीटीएच कनेक्शन और करीब 81,000 रुपये बरामद किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.