ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

PAC में कांस्टेबल व एसआइ के डिमोशन में CM योगी आदित्यनाथ का एक्शन, ADG का तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ किसी भी सरकारी कर्मचारी की प्रताडऩा को लेकर गंभीर रहने के साथ भ्रष्टाचार व कार्य शिथिलता में जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएसी से नागरिक पुलिस ने आए कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर (एसआइ) को प्रमोशन न देने के मामले में जिम्मेदार माने जा रहे एडीजी स्थापना पीयूष आनंद का तबादला कर दिया है।

सीनियर आइपीएस अफसर पीयूष आनंद पीएसी के जवानों के प्रमोशन को लेकर उठे बड़े सवाल के बाद बेहद चर्चा में थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी भूमिका पर जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीजीपी ने इसके बाद जांच कराई थी। अब संजय सिंघल को एडीजी स्थापना के पद पर तैनात किया गया है जबकि पीयूष आनंद को एडीजी रेलवे के पद पर भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए लगातार बड़े फैसले ले रही है। इसी के चलते सरकार लगातार अधिकारियों के ट्रांसफर कर रही है। प्रदेश सरकार ने शनिवार को आईपीएस अधिकारियों के ताबदलों की लिस्ट जारी की है। इसके तहत दो आईपीएस अधिकारियों के ताबदले की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में एडीजी स्थापना पद से पीयूष आनन्द को हटा दिया गया है। सीएम की नाराजगी के बाद पीयूष आनन्द हटाये गए। पीयूष आनन्द के स्थान पर संजय सिंघल को एडीजी स्थापना बनाया गया और पीयूष आनन्द को एडीजी रेलवे बनाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.