ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

MP उपचुनाव में बसपा का बड़ा दावा, किंग मेकर की भूमिका निभाएंगे

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी का गणित बिगाड़ने के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक मजबूत इरादे से मैदान में उतर रही है। एक दृढ़ इरादे से सारी सारी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए गए हैं। उपचुनाव के लिए बिसात बिछ चुकी है। इसी बीच बसपा ने विश्वास जताया है कि पार्टी प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कम से कम 10 सीटों पर विजय हासिल कर वह प्रदेश में सत्ता की दौड़ में ‘‘किंग मेकर’’ के तौर पर उभरेगी।

प्रदेश बसपा के प्रमुख रमाकांत पिप्पल ने कहा कि, ‘‘प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में हम कम से कम 10 सीटें जीतने जा रहे हैं। इसके बाद हम निश्चत तौर पर ‘किंग मेकर’ के रुप में प्रदेश की अगली सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायेगें।’’ पिप्पल ने आरोप लगाया कि दोनों ही दलों (भाजपा एवं कांग्रेस) ने दलबदलुओं को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। इससे मतदाता इनसे नाराज है। उन्होंने कहा, ‘‘ मतदाता बसपा को एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। हमारे पास प्रदेश में पहले से ही दो विधायक हैं।’’ उन्होंने कहा कि बसपा ने अपने 27 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और हम जल्द ही बड़ा मलहरा सीट के लिये भी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.