ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार चुनावः कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका समेत इन नेताओं के नाम शामिल

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और कई अन्य नेता बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से निर्वाचन आयोग को स्टार प्रचारकों की जो सूची भेजी गई है उसमें 30 नेताओं के नाम हैं।
PunjabKesari
इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव तारिक अनवर, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, राज बब्बर, संजय निरूपम, शकील अहमद सहित कई अन्य नेताओं को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इस चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल कर उतर रही कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.