ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार, लखनऊ और नागपुर जाना होगा आसान, रेलवे ने भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों को दी मंजूरी

भोपाल: त्योहारी सीजन को देखने हुए रेल्वे ने भोपाल से गुजरने वाली 6 ट्रेनों को मंजूरी दे दी है। ये ट्रेने भोपाल से आगामी कुछ दिनों में शुरु होगीं। अब भोपाल स्टेशन से हरिद्वार, लखनऊ, अमृतसर और नागपुर के लिए भी ट्रेन मिलेगी। रेल्वे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। हालांकि भोपाल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस की तारीख की घोषणा जल्द होने की उम्मीद जताई जा रही है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हरिद्वार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से लखनऊ , नागपुर से अमृतसर के बीच अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जो भोपाल से होकर अपने निर्धारित समय के अनुसार चलेगी।

ट्रेनों के चलने की ये होगी तारीख
15 अक्टूबर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी। यही ट्रेन हरिद्वार- लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस 16 अक्टूबर से हरिद्वार से अपने नियमित निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चलेगी। यह दोनों ही ट्रेन भोपाल स्टेशन पर रुकेगी।

वलसाढ़-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस 16 अक्टूबर से चलेगी, वही  डॅा. अंबेडकर नगर से कामाख्या स्पेशल एक्सप्रेस 15 अक्टूबर से व 18 अक्टूबर से कामाख्या- डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी। दोनों ट्रेन भोपाल स्टेशन पर रुकेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस 17 अक्टूबर से तथा यही ट्रेन लखनऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 18 अक्टूबर से अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलेगी। यह दोनों ट्रेन भोपाल मण्डल के हबीबगंज स्टेशन पर रुकेगी।

वहीं 17 अक्टूबर से नागपुर-अमृतसर साप्ताहिक एसी स्पेशल एक्सप्रेस 19 अक्टूबर से अमृतसर-नागपुर साप्ताहिक ऐसी स्पेशल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलेगी। ये दो जोड़ी ट्रेन अपने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार रहेगी और ये दोनों ट्रेन भी भोपाल स्टेशन पर रुकेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.