ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

MP में लिखी गई थी हाथरस गैंगरेप में आग भड़काने की साजिश ! जानिए नकली भाभी की इनसाइड स्टोरी

जबलपुर: यूपी के हाथरस गैंगरेप में कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। अब इस कांड का कनेक्शन मध्य प्रदेश से सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि मीडिया के सामने मृतक बेटी की भाभी बनकर बयान देने वाली महिला अब गायब है। इस बात का पता उस वक्त चला जब पुलिस ने सुरक्षा देने के लिए परिवार का ब्यौरा मांगा। सरकार के विरोध में जमकर बयान देने वाली भाभी की पहचान जबलपुर की रहने वाली नेता जी सुभाष चंद्र बोस में पदस्थ डॉक्टर के रुप में हुई है।

मामले में आए नए मोड़ के बाद अब एसआईटी की टीम मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली महिला की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक यह फर्जी रिश्तेदार पीड़ित के परिजनों को लगातार गाइड कर रही थी कि मीडिया में क्या बयान देना है। मामले में SIT के एक अधिकारी ने हाथरस पुलिस के हवाले से बताया कि वह महिला और दो अन्य लोग गायब हैं।

आरोप है कि महिला ने परिवार को सरकार के खिलाफ भड़काया था। जिसके बाद जांच शुरु हुई तो पता चला कि वह महिला जबलपुर की रहने वाली है और ये लोग एमपी के नंबर की मोटरसाइकिल से आये थे और इसमें एक और बात ये सामने आई है कि ये महिला एक एक्टिविस्ट है और उसके भीम आर्मी से भी कनेक्शन हैं। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.