ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

KBC 12 Update: केबीसी में 12.50 लाख के लिए सीमा कुमारी से पूछा गया ‘रामायण’ से जुड़ा ये सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब…

नई दिल्ली।  महनायक अमिताभ बच्चन होस्टेड शो ‘कौन बनेगा करोड़ पति’ का 12वां सीजन इस वक्त चर्चा में हैं। एक बार फिर से लोग अपने सपनों को पूरा करने केबीसी में पहुंच रहे हैं। वहीं शो में अबतक कई लोग लाखों रुपए जीतकर जा चुके हैं। वहीं   गुरुवार को ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ की शुरुआत पटना, बिहार की सीमा कुमारी के साथ हुई। सीमा कुुमारी ने  फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सबसे तेज उत्तर देकर हॉट सीट पर उन्होंने अपनी जगह बनाई। सीमा ने अपने खेल की शुरुआत काफी अच्छे से की और 11 प्रश्न तक काफी शानदार तरीके से खेला। लेकिन वह 12वें प्रश्न पर आकर फंस गईं। 12वें प्रश्न  यानी 12 लाख 50 हजार के लिए था। सीमा इस प्रश्न का सही जवाब नहीं पता था, जिसके बाद उन्होंने गेम शो क्विट करने का फैसला लिया।

12वां प्रश्न इस प्रकार थाः

वाल्मिकी रामायण के मुताबिक, अपहरण के समय सीताजी ने किस रंग का वस्त्र पहना था और हनुमानजी ने भी उन्हें अशोक वाटिका में उसी रंग के वस्त्र पहने हुए देखा था?

A-    लाल

B-    पीला

C-    गुलाबी

D-    नीला

बता दें कि इस प्रश्न का सही जवाब B पीला था। सीमा कुमारी घर 6 लाख 40 हजार लेकर गई हैं। सीमा कुमारी के पास कोई भी लाइफलाइन नहीं बची थी।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने सीमा कुमारी से जुड़ा एक वीडियो भी दिखाने के लिए कहा। इस वीडियो में सीमा ने बताया कि उनका नौकरी करने का सपना पूरा करने लिए उनके पति ने अपनी नौकरी छोड़ दी और वह हाउस हस्बैंड बने। पति के बलिदान की बात सुनकर ​अमिताभ ने उनके इस फैसले की सराहना शो में की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.