ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

देश में कोरोना से 59 लाख लोग हुए ठीक, 24 घंटे में 70 हजार नए मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के रोजाना मामलों में गिरावट आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक 69 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 59 लाख को पार कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 70,496 मामले सामने आ चुके हैं। इस दौरान देश में 964 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 69 लाख 6 हजार 152 मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल देश में 8 लाख 93 हजार 592 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 59 लाख 6 हजार 70 तक पहुंच गया है। कोरोना वायरस के कारण मौतों की संख्या बढ़कर 1 लाख 6 हजार 490 हो गई है।

बीते 24 घंटों में ठीक हुए लोग

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या, नए मामलों से अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 78,365 लोग ठीक हुए हैं। इसको मिलाकर देश में अब तक 59 लाख 6 हजार 69 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश की कोरोना रिकवरी दर 85.52 फीसद हो गई है। इसके अलावा देश की एक्टिव मामलों की दर 12.94 फीसद है। भारत में कोरोना की मृत्यु दर 1.54 फीसद है।

75,000 मरीज हो रहे प्रति दिन स्वस्थ

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड-19 के 75,000 से अधिक मरीज प्रति दिन स्वस्थ हो रहे हैं। कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की तुलना में 6.3 गुना लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। मई तक 50,000 लोग इस बीमारी से ठीक हुए थे। अक्टूबर तक यह संख्या 59 लाख हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.