ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar Election: टिकट कटा तो आरा के RJD MLA को आया हार्ट अटैक, भभुआ में फूट-फूट कर रो पड़े JDU नेता

पटना ।  बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों व प्रत्‍याशियों की घोषणा के बाद अब सीन करीब-करीब स्‍पष्‍ट हो चुका है। इस बीच कई विधायकों के टिकट कट गए हैं तो कई ऐसे नेता भी हैं, जिनकी प्रत्‍याशी बनाए जाने की उम्‍मीदों पर पानी फिर गया है। उनमें निराशा व अवसाद के लक्षण भी देखे जा रहे हैं। ऐसे ही एक राष्‍ट्रीय जनता दल विधायक को हार्ट-अटैक आ गया है तो एक जनता दल यूनाइटेड जिलाध्‍यक्ष फूट-फूटकर रोते देखे गए हैं।

आरा के आरजेडी विधायक की तबीयत बिगड़ी

आरा सदर विधानसभा क्षेत्र के राष्‍ट्रीय जनता दल विधायक अनवर आलम की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से मानसिक रूप से परेशान चले आ रहे थे। महागठबंधन के सीटों के बंटवारे में यह सीट अब भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी के कोटे में चली गई है। तबीयत खराब होने के पीछे अचानक हार्ट अटैक आना बताया जा रहा है। अभी उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

पिछले चुनाव में आरजेडी के उम्मीदवार अनवर आलम ने भारतीय जनता पार्टी के अमरेंद्र प्रताप सिंह को हराया था। विधायक अनवर आलम अपने कार्यकर्ताओं के साथ कई दिनों से पटना में डेरा जमाये हुए थे। वे लगातार नेतृत्व से संपर्क साधने की कोशिश में जुटे हुए थे, लेकिन उनकी बात नहीं बन पाई। मंगलवार को वे अपने समर्थकों के साथ दौलतपुर स्थित पैतृक आवास पर बैठक कर मंथन कर रहे थे कि बोलते-बोलते अचानक उन्‍हें सीने में दर्द महसूस हुआ और वह वहीं छाती पकड़कर गिर पड़े। इसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।

फूट-फूट कर रो पड़े जेडीयू नेता, कहा- निर्दलीय लड़ेंगे

उधर, कैमूर के जनता दल यूनाइटेड जिलाध्‍यक्ष प्रमोद कुमार सिंह टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूट कर रो पड़े। अब उन्‍होंने निर्दलीय लड़ने की घोषणा कर दी है। प्रमोद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की वर्चुअल रैली में उन्हें टिकट देने का आश्‍वासन दिया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्‍होंने इसपर रिाशा जताते हुए पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। उन्‍होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने तथा आठ अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है। अपनी बात रखने के लिए आयोजित अपने संवाददाता सम्‍मेलन में वे रो पड़े।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.