ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट जारी, 56 लाख लोग हुए ठीक

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटों के दौरान 61,267 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, महामारी को मात देने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 75 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए हैं और रोगियों के ठीक होने की दर बढ़कर 84.70 फीसद पर पहुंच गई है, जबकि मृत्युदर गिरकर 1.55 प्रतिशत पर आ गई है।  नए मरीजों और ठीक हुए मरीजों के बीच 15 हजार का अंतर है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के 61,267 नए मामले मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 66 लाख 85 हजार 83 हो गया है। इस दौरान 77,787 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 56 लाख 62 हजार 490 हो गई है। इस दौरान 884 लोगों की मौत हुई है, जो पिछले कई हफ्तों के बाद एक दिन में मरने वालों की सबसे कम संख्या है। देश में अब तक एक लाख तीन हजार से अधिक मरीजों की जान जा चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक सोमवार को 10 लाख 89 हजार 403 नमूनों की जांच की गई। देश में अब तक कुल 8 करोड़ 10 लाख 71 हजार 797 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। मंत्रालय के मुताबिक देश में प्रति 10 लाख आबादी पर रोजाना 828 नमूनों की जांच हो रही है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के 140 जांच प्रतिदिन के लक्ष्य से छह गुना ज्यादा है।

कोरोना महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में 120,244 नए मामले सामने आए है। पिछले लगभग डेढ़ महीने के दौरान एक दिन में नए मामलों की यह सबसे कम संख्या है। इस दौरान 12,982 मरीज ठीक भी हुए हैं और 263 लोगों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 14.53 लाख हो गया है। इनमें से अब तक 11.62 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 38,347 मरीजों की जान भी जा चुकी है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी दो हजार से कम 1,947 नए केस मिले हैं। संक्रमितों की कुल संख्या 2.92 लाख हो गई है। 32 मौतों के साथ मरने वालों का आंकड़ा 5,542 पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में भी नए मामलों में कमी आई है और 3,064 मामले मिले है। राज्य में अब तक 4.17 लाख संक्रमित पाए जा चुके हैं और 6,092 लोगों की जान भी जा चुकी है, जिसमें 63 मौतें बीते चौबीस घंटों में हुई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.