ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bigg Boss 14: सलमान ख़ान से फ्लर्ट कर ट्रोल हुईं निक्की तम्बोली, लोग बोले- ‘ शहनाज़ गिल बनने की कोशिश मत करो’

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ की मोस्ट फेवरेट और एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट शहनाज़ कौर गिल के लिए लोगों का प्यार अभी भी कम नहीं हुआ है। बिग बॉस 13 को खत्म हुए एक साल हो चुका है, लेकिन कल यानी 3 अक्टूबर जब ‘बिग बॉस 14’ ऑन एयर हुआ तो लोगों को फिर शहनाज़ गिल की याद आ गई। लेकिन क्यों ये हम आपको बताते हैं।

दरअसल, बिग बॉस में इस साल साउथ इंडियन एक्ट्रेस निक्की तम्बोली कंटेस्टेंट बनकर आई हैं। शो के होस्ट सलमान ख़ान द्वारा जब निक्की का इंट्रोडक्शन कराया गया तो उन्होंने भाईजान के साथ जमकर मस्ती की। यहां तक की उन्होंने बातों-बातों में सलमान ख़ान के साथ ही फर्ल्ट कर डाला और ये बात शहनाज़ के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने निक्की को ट्रोल कर दिया। लोगों ने कहा कि निक्की शहनाज़ गिल बनने की कोशिश कर रही हैं।

निक्की का सलमान के साथ फ्लर्ट करना लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने वॉर्निंग दे डाली की शहनाज़ बनने की कोशिश मत करो। बहरहाल, निक्की तो घर के अंदर जा चुकी हैं अब देखना होगा कि क्या वो वाकई शहनाज़ को कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं, क्या ये उनकी स्ट्रैटजी है या वो असल जिंदगी में ऐसी ही हैं। फिलहाल हम आपको दिखाते हैं लोगों ने निक्की को किया कैसे ट्रोल।

आपको बता दें छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 14 3 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। इस साल घर में जो लोग बतौर कंटेस्टेंट नज़र आएंगे वो हैं, एजाज़ ख़ान, जैस्मीन भसीन, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक, निक्की तम्बोली, निशांत सिंह, शहज़ाद देओल, सारा गुरपाल, जान कुमार सानू, पवित्रा पुनिया, राहुल वैद्य। शो को शुरुआत में ही बताया गया था इस सीज़न काफी कुछ पलटने वाला है। तो देखते हैं पिछले साल के कंटेस्टेंट्स की तरह क्या इस साल के कंटेस्टेंट्स भी कुछ धमाल कर पाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.