ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bigg Boss 14 Premiere Highlights: मंत्र-तंत्र और भविष्यवाणी के साथ शुरू हुआ शो, पहले दिन ही रिजेक्ट हुए ये प्रतिभागी

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 की शुरुआत फुल टू ड्रामे के साथ हुई है। ग्रैंड प्रीमियर के दिन ही काफी कुछ देखने को मिला। कुछ भविष्यवाणियां हुई, तो घर को पवित्र बनाने के लिए मंत्र भी फूंके गए। इसके अलावा पहले दिन ही शो में प्रतिभागियों को टॉस्क दिए गए हैं। तूफानी सीनियर्स के इस टॉस्क में कुछ को सफ़ल हुए, तो कुछ रिजेक्ट। आइए जानते हैं पहले दिन क्या हुआ…

1. भविष्यवाणियां और राधे मां- बिग बॉस के पहले दिन शो पर ज्योतिषी पंडित जनार्दन की आए। उन्होंने प्रतिभागी निक्की तम्बोली और सलमान ख़ान के भविष्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि निक्की काफी मासूम दिखती हैं, लेकिन चलाक हैं। वहीं, ज्योतिषी ने दावा किया सलमान आने वाले भविष्य में शादी नहीं करने वाले हैं। ज्योतिषी अलावा राधे मां को घर में एंट्री दी गई। लेकिन वह बस इसे पवित्र बनाने के लिए आई हैं। वह खेल में हिस्सा नहीं ले रही हैं।

2. तूफानी सीनियर्स का टॉस्क- बिग बॉस 14 के प्रीमियर के दिन सिद्धार्थ शुक्ला, हिना ख़ान और गौहर ख़ान की तिकड़ी देखने को मिली। इस तिकड़ी को ‘तूफानी सीनियर्स’ का नाम दिया गया। इन्होंने BBQ नाम से आने वाले प्रतिभागियों को टॉस्क दिया। इस टॉस्क में रुबिका दिलैक, जान कुमार, निशांत सिंह मलकान और सार गुरपाल फेल हो गए। ऐसे में उन्होंने अभी घर से बाहर रखा गया है।

3. निक्की तम्बोली का फ्लर्ट – बिग बॉस में एक बार फिर क्यूट गर्ल की एंट्री हो गई है। पिछले सीज़न में शहनाज के बाद इस बार निक्की को मौका मिला है। साउथ इंडियन एक्ट्रेस निक्की पहले दिन ही सलमान ख़ान से फ्लर्ट करती नज़र आईं। हालांकि, शहनाज़ के फैंस उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.