ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Rahul Gandhi Hathras March: पीड़िता के घरवालों से मिले राहुल-प्रियंका, कहा- अन्‍याय के खिलाफ लड़ेंगे

नई दिल्‍ली। पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 35 सांसदों के साथ यूपी की हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए दिल्‍ली से निकल कर हाथरस पहुंचे।  कड़ी सुरक्षा और काफी शोर शराबे के बीच दोनों नेता वहां पहुंचे। प्रियंका गांधी और राहुल सहित पांच नेता सभी पीड़िता के घर उनसे हाल चाल पूछा।  इस दौरान यहां काफी कड़ी सुरक्षा थी। यूपी पुलिस चप्‍पे-चप्‍पे पर खड़ी थी। इधर, पीड़िता के परिवार से बंद कमरे में एक घंटे तक बातचीत हुई। मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि हम अन्‍याय के खिलाफ लड़ेंगे। बता दें कि इससे पहले डीएनडी पर काफी देर यूपी पुलिस ने इन्‍हें रोकने के लिए कोशिश में लगी रही। हालांकि लगातार कार्यकर्ताओं के हंगामे के बीच सरकार ने पांच लोगों को जाने की अनुमति दी। वहीं, डीएनडी प्‍लाइओवर इस दौरान जाम से कराह उठा।

Hathras case: 

किन-किन नेताओं को मिली जाने की अनुमति

  1. राहुल गांधी
  2. प्रियंका गांधी
  3. अधीर रंजन चौधरी
  4. गुलाम नबी आजाद
  5. केसी वेणुगोपाल

 

दिन भर इस तरह रहा पूरा घटनाक्रम

  • पांच नेताओं के नाम तय किए गए हैं। पांचों नेता हाथरस की पीड़िता के परिवार से मिलने गए। हालांकि अन्‍य कांग्रेसी कार्यकर्ता भी साथ जाने देने की मांग कर रहे थे।
  • डीएनडी पर राहुल और प्रियंका सहित सांसदों के काफिलों को यूपी पुलिस के द्वारा रोके जाने पर कांग्रेसी हंगामा किया। लगातार नारेबाजी हुुई। एडिशनल सीपी लव कुमार भी कांग्रेस नेताओं से बात करने की कोशिश की। बता दें कि हंगामा-प्रदर्शन के कारण टोल प्‍लाजा से यमुना तक जाम लग गया। मार्ग पर डायवर्जन करना पड़ा लोग जाम से परेशान रहे।
  • नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के कारण पुलिस ने बॉर्डर को छावनी में तब्‍दील कर दिया गया था।नोएडा जोन के एसीपी और रणविजय सिंह को राहुल और प्रियंका गांधी के काफिले को वापस भेजने की जिम्मेदारी दी गई थी। वह लगातार दोनों को समझ रहे थे। बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया था।
  • जाम में एक और एंबुलेंस फंस गई । इससे पहले भी एक एंबुलेंस जाम में फंसी थी जिसे किसी तरह पुलिसवालों ने निकलवा कर भेज दिया था।
  • इसके मद्देनजर नोएडा पुलिस का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश की सीमा में नहीं घुसने दिया जाएगा। इसके तहत डीएनडी पर ही नोएडा में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा।
  • वहीं, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथरस जाने के सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गए थे।  भीड़ इस कदर है कि कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.