ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस अध्यक्ष ने कृषि कानूनों को बताया किसान विरोधी, प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi ) ने शुक्रवार को कृषि विधेयकों का मुद्दा उठाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। एक वीडियो द्वारा जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा, ‘ काला कानून लागू कर प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ अन्याय किया है। आज जब हम महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहे हैं तब किसान विरोधी तीन कानूनों को लेकर देश के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरा मानना है कि किसानों और कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन सफल होगा और इसका परिणाम बेहतर होगा।’  उल्लेखनीय है कि संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के विरोधों के बीच कृषि विधेयक को पारित किया गया और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन गया है।

सोनिया गांधी ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में रहती है और शास्त्रीजी ने प्रसिद्ध नारा ‘जय जवान जय किसान’ दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस की ओर से किसानों को समर्थन दिया जाएगा और पार्टी  इन नए कानूनों का विरोध करेगी।  उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार के दौरान बगैर किसानों या शेयरधारकों से संपर्क किए किसी तरह का कानून नहीं बनाया गया लेकिन  इस सरकार में पूंजीपतियों के लिए कई कानून बनाए गए हैं।’ सोनिया गांधी ने कहा कि किसानों के साथ मिलकर कांग्रेस तब तक इन कानूनों का विरोध करेगी जब तक ये रद नहीं हो जाते। इस क्रम में उन्होंने भूमि अधिग्रहण कानूनों का उदाहरण भी दिया।

उन्होंने सरकार पर कृषि उपज मंडी समिति को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि महामारी के दौरान किसानों के कारण गरीबों को राशन मिला लेकिन ये सरकार यह सरकार जमाखोरों को आगे बढ़ाना चाहती है और किसानों को उनके खेत में ही क्षमिक बनने को मजबूर कर रही है। पार्टी शुक्रवार को देश में पारित कृषि कानूनों का विरोध कर रही है। 3 से 5 अक्टूबर तक पंजाब से राहुल गांधी ट्रैक्टर रैलियां निकालेंगे। इस विरोध प्रदर्शन रैली में पंजाब के सभी  मंत्री व कांग्रेस विधायक हिस्सा लेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.