ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज- कमलनाथ के लिए सब मंगल होता तो सरकार क्यों डूबती?

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की तारीखों को लेकर कांग्रेस बीजेपी में जुबानी जंग तेज हो गई है। चुनाव की तारीखों से मंगल कनेक्शन को लेकर जहां पूर्व सीएम कमलनाथ ने सबकुछ मंगल होने की कामना की थी, वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए सवाल किया है। गृहमंत्री ने कहा यदि कांग्रेस पर हनुमान जी की कृपा होती तो सरकार क्यों डूबती?

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनाव की तारीखों को हनुमान जी की कृपा बताया था और कहा था कि सबकुछ मंगल होगा। क्योंकि 29 सितंबर दिन मंगलवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ वहीं 3 नवंबर-मंगलवार को मतदान होगा। वहीं 10 नवंबर मंगलवार को मतगणना होगी। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए  कहा कि हनुमान भक्त तो हम भी हैं। हनुमान जी किस पर कृपा करते हैं ये तो वही जाने। 3 तारीख को पता चल जाएगा कि आखिर हनुमान जी की कृपा किस पर हुई।  वहीं उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कांग्रेस में सब मंगल होता तो सत्ता जाने का अमंगल क्यों होता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.