ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

डबरा SDM राघवेंद्र पांडे का कोरोना से निधन

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में कोरोना को लेकर स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। अनलॉक के बाद जहां कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं वहीं दूसरी तरफ कोरोना से जिंदगी की जंग हारने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच मंगलवार की सुबह डबरा में एसडीम के पद पर कार्यरत राघवेंद्र पांडे का कोरोना से निधन हो गया है। एसडीएम राघवेंद्र पांडे ने मंगलवार सुबह 8 बजे अपनी अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों डबरा एसडीएम राघवेंद्र पांडे ने बुखार, सर्दी- जुकाम होने पर कोरोना टेस्ट कराया था जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसडीएम पांडे वेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। सोमवार की रात से उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और मंगलवार सुबह 8 बजे एसडीएम राघवेंद्र पांडे इलाज के दौरान कोरोना से जीवन की जंग हार गए। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख से पार हो चुका है। सोमवार को भी प्रदेश में 1957 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिन्हें मिलाकर प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,24,166 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 35 मरीज कोरोना से दम तोड़ चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.