ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

इंफाल, चेन्नई और रांची में NIA की तीन अतिरिक्त शाखा स्थापित करने के लिए गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। इंफाल, चेन्नई और रांची में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की तीन अतिरिक्त शाखा स्थापित की जाएगी। गृह मंत्रालय (MHA) ने इसकी मंजूरी दे दी है। मणिुपर के शहर, इंफाल, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और झारखंड की राजधानी रांची में  किसी भी प्रकार की स्थिति से तुरंत निपटने के लिए एनआइए की तीन अतिरिक्त शाखा को स्थापित किया जा रहा है।

एनआइए की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस फैसले से देश की प्रमुख राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा संबंधित राज्यों में किसी भी उभरती हुई स्थिति पर त्वरित मदद मिलेगी। यह आतंकवाद से संबंधित मामलों और अन्य राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामलों की जांच में एनआइए की क्षमता को मजबूत करेगा। यह ऐसे अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और साक्ष्य के समय पर संग्रह की सुविधा भी प्रदान करेगा

एनआइए की 9 शाखाएं

बता दें कि वर्तमान में एनआइए की 9 शाखाएं हैं, जो गुवाहाटी, मुंबई, जम्मू, कोलकाता, हैदराबाद, कोच्चि, लखनऊ, रायपुर और चंडीगढ़ में स्थित हैं। इसके अलावा नई दिल्ली में विशेष ब्रांच है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.