ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

माता वैष्णो देवी के प्रसाद की होम डिलीवरी शुरू, घर पहुंचने से पहले आपके नाम ही होगी पूजा

कोरोना महामारी के चलते लाखों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में उन्हे उदास होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह घर बैठे मां का प्रसाद ऑनलाइन मंगवा सकते हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने डाक विभाग के साथ मिलकर भक्तों के लिए प्रसाद की होम डिलीवर शुरू कर दी है। मंदिर में पहले आपके नाम से पूजा होगी इसके बाद प्रसाद आपके घर पहुंचेगा।

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने हाल ही में ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा था कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से देश में भक्तों को होम डिलीवरी के माध्यम से प्रसाद दिलाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। इस विषय पर और जानकारी पाने व ऑर्डर करने के लिए हमारे वेबसाइट मां वैष्णोदेवी डॉट ओआरजी पर जाएं। आप सुबह आठ बजे से लेकर रात के आठ बजे तक 0-9906019475 पर संपर्क कर भी जानकारी ले सकते हैं।

श्राइन बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार जो भी भक्त प्रसाद बुक कराते हैं, उनके नाम से प्रसाद माता के भवन में जाता है और उनके नाम की पूजा की जाती है। प्रसाद तीन पैकेजिंग में है 500 रुपये, 1100 रुपये और 2100 रुपये। 72 घंटे में भक्तों को प्रसाद भेज दिया जाता है।

इस सुविधा से पहले श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए उनकी गैरमौजूदगी में भवन स्थित यज्ञ शाला में हवन- पूजा में ऑनलाइन शामिल होने की भी शुरुआत की थी। बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से माता वैष्णो देवी मंदिर पिछले 5 महीने से बंद था। उसे 16 अगस्त को श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खोला गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.