ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

IPL 2020: सचिन तेंदुलकर बोले- पंजाब ने मुरुगन अश्विन का इस्तेमाल ठीक तरह से नहीं किया

शारजाह। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) में रविवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को चार विकेट से हरा दिया। पंजाब की टीम 224 रनों के विशाल टारगेट का बचाव नहीं कर सकी और राजस्थान की टीम ने तीन गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि पंजाब ने राजस्थान के खिलाफ मैच में मुरुगन अश्विन का ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं किया। अश्विन ने इस मैच में केवल 1.3 ओवर ही गेंदबाजी की और 16 रन दिए।

पंजाब की टीम ने मुरुगन अश्विन को आखिरी ओवर फेंकने के लिए दिया, जब राजस्थान को मैच जीतने के लिए सिर्फ दो रन चाहिए थे। अंतिम ओवर में अश्विन ने रेयान पराग को आउट किया, लेकिन टॉम कुर्रन और जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान रॉयल्स को तीन गेंद शेष रहते चार विकेट से जीत दिला दी। मैच के बाद तेंदुलकर ने ट्वीट करके कहा कि इतने बड़े लक्ष्य का पीछे करते हुए राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबजाों स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन और राहुल तेवतिया ने शानदार बैटिंग की। वे शांत रहे और शानदार तरह से पारी को आगे बढ़ाया। आश्चर्य है कि पंजाब के तेज गेंदबाजों ने ज्यादा यॉर्कर नहीं फेंके और एम अश्विन का भी पर्याप्त इस्तेमाल नहीं हुआ।

विलेन से हीरो बने संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन ने 85, स्टीव स्मिथ ने 50 और राहुल तेवतिया ने 53 रनों की पारी खेली। तेवतिया इस मैच में रॉबिन उथप्पा से पहले बल्लेबाजी करने आए। शुरुआत में वह संघर्ष करते दिखाई दिए और ऐसा लग रहा था कि राजस्थान ने गल निर्णय ले लिया, लेकिन 18 वें ओवर में उन्होंने पांच छक्के लगाए। उन्होंने शेल्डन कॉटरेल को लगातार चार गेंदों पर चार छक्के लगाए। पांचवी गेंद पर वह चूक गए और आखिरी गेंद पर फिर छक्का जड़ा।  इस तरह से वह विलेन से हीरो बनगए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.