ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, अनंतनाग-हंदवाड़ा में दो आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर: सुरक्षाबलों और पुलिस के संयुक्त दल ने कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में एक लश्कर के आतंकी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकी की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद आतंकी को पकड लिया गया। अब उससे पूछताछ की जा रही है ताकि उसके अन्य साथियों का भी पता लगाया जा सके।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आतंकी करालगुंड इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने अपने साथ सेना की आरआर तथा 92 बटालियन सीआरपीएफ को लिया और इलाके में सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया। आपरेशन के दौरान आतंकी को पकड लिया गया। आतंकी की पहचान अकील अहमद परे के रूप में हुई है। उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद उसके बताया कि वह लश्कर के साथ जुड़ा हुआ है। पूछताछ करने के बाद कुछ और भी ठिकानों पर छापे मारे गए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। आतंकी ने बताया कि वह सुरक्षाबलों पर हमला करने की फिराक में था।

वहीं, इस अन्य मामले में पुलिस और सेना की टीम ने शनिवार को अनंतनाग इलाके के एक नए भर्ती हुए आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान तालिब हुसैन बट के रुप में हुई है। वह कुछ दिन पहले आतंकी संगठन में शामिल हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.