ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अल-कायदा का 10वां आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बड़े हमले की थी योजना

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को अल-कायदा के संदिग्ध आतंकी समीम अंसारी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। एनआईए अधिकारियों के अनुसार मुर्शिदाबाद के जलंगी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले नंदपारा कालीगंज निवासी समीम अंसारी को मुर्शिदाबाद न्यायिक अधिकारी (सीजेएम) के समक्ष पेश किया गया और उसको ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया गया है।

जानकारी के अनुसार उसे अल-कायदा के संदिग्ध आतंकी दिल्ली में एनआईए की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि एनआईए ने केरल के एर्नाकुलम जिले तथा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के विभिन्न जगहों से 19 सितंबर को अल कायदा के नौ संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी समीम अलकायदा मॉड्यूल का 10वां आतंकी है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए संदिग्धों का संपर्क पाकिस्तान से है और इनकी नयी दिल्ली समेत देश के कई सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने की योजना थी। उनसे कई विस्फोटक उपकरण और जिहादी साहित्य बरामद किये गये थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.