ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

गहने बेचकर चुका रहा वकीलों की फीस, जी रहा हूं एक साधारण जीवन: अनिल अंबानी

नई दिल्ली। किसी समय अनिल अंबानी का नाम भारत के शीर्ष उद्योगपतियों में लिया जाता था और अब हालत यह है कि उन्हें अपने वकीलों की फीस भरने के लिए गहने तक बेचने पड़ रहे हैं। अनिल अंबानी ने स्वयं यह बात यूके की एक अदालत को बतायी है। कर्ज से जूझ रहे अनिल अंबानी ने यूके की अदालत से कहा कि वे एक बेहद साधारण जीवन जी रहे हैं, केवल एक कार चलाते हैं और वकीलों की फीस भरने के लिए अपने गहने भी बेच दिये हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें जनवरी से जून 2020 के बीच अपनी सभी गहनों से 9.9 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं और अब उनके पास कोई भी कीमती वस्तु नहीं बची है।

अनिल अंबानी से जब उनके लग्जरी कारों के बेड़े के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ये सब मीडिया द्वारा फैलाई अफवाहें हैं और उनके पास कभी कोई रॉल्स रॉयस नहीं थी। उन्होंने बताया कि वे वर्तमान में सिर्फ एक कार चला रहे हैं।

यूके की अदालत ने 22 मई 2020 को अनिल अंबानी को आदेश दिया था कि वे तीन चीनी बैंकों का 12 जून 2020 तक  71,69,17,681 डॉलर (करीब 5,281 करोड़ रुपये) का कर्ज चुकाएं और बतौर कानूनी खर्च 50,000 पाउंड (करीब 7 करोड़ रुपये) का भुगतान करें।

अदालत को दिए एक एफिडेविट में अनिल अंबानी ने कहा कि उन्होंने रिलायंस इनोवेंचर्स को पांच अरब रुपये का कर्ज दिया है। साथ ही अंबानी ने बताया कि रिलायंस इनोवेंचर्स में 1.20 करोड़ इक्विटी शेयरों की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने कहा कि ना तो उनके पारिवारिक ट्रस्ट और ना ही दुनिया के किसी ट्रस्ट में उनका कोई आर्थिक हित है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.