ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Anurag Kashyap पर आरोप लगानी वाली अभिनेत्रा का पोस्ट, ‘अगर मैं छत से लटकी मिलूं तो ये मत समझना कि मैंने आत्महत्या की है’

नई दिल्ली। एक एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन दुष्मकर्म करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने निर्देशक के ख़िलाफ़ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज करवा दी है। अनुराग कश्यप पर ये गंभीर आरोप लगाने के बाद से ही अभिनेत्री काफी चर्चा में हैं। वैसे अभिनेत्री इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ही वो अपने बारे में कुछ बातें लोगों को बता रही हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने की आशंका जताई है, साथ ही कहा है कि अगर वो ऐसा कर लेती हैं तो इस आत्महत्या न समझा जाए। अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘एक जाने माने पोर्टल को मैंने मिस्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ इस पूरी घटना को लेकर इंटरव्यू दिया और बाद में मुझे पता चला कि वो इसके लिए ख़ुद अनुराग कश्यप से अनुमति मांग रहे हैं, भारत, अगर मै घर की छत पर फांसी पर लटकी मिलूं तो, याद रखिएगा मैंने सुसाइड नहीं की होगी। बाकी उनके पास डिप्रेशन और मेडिकेशन की कहानियां तो हैं ही बनाने के लिए। #MeToo।

अनुराग के खिलाफ इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस :

एक्ट्रेस के आरोप पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं  अनुराग के खिलाफ  376(1)- यौन दुष्कर्म, 354 (महिला पर शीलभंग करने के इरादे से हमला करना), 341 (ग़लत ढंग से रोकना) और 342 (जबरन कैद करना) में शिकायत दर्ज़ की है। एक्ट्रेस ने अनुराग पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने यारी रोड आवास पर 2013 में उनके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लगभग सात साल पुरानी घटना के संबंध में अनुराग को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि इस मामले पर अनुराग और उनकी वकीकल भी बयान दे चुके हैं। दोनों ने ही इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.