ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चेहरे पर थकन, माथे पर शिकन..पति रणवीर सिंह के साथ इस तरह मुंबई पहुंचीं दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस वक्त नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रडार पर हैं। सुशांत सिंह राजपूत के केस में ड्रग एंगल की जांच के दौरान एनसीबी के हाथ कुछ सेलेब्स के नाम लगे हैं जो ड्रग्स लेते हैं, या ड्रग पेडलर ने इनका संबंध है। एनसीबी ने अभी सारे नामों का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन चार अभिनेत्रियों सारा अली ख़ान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, क्वान कंपनी और दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से एनसीबी आज पूछताछ करेगी। पहले दीपिका पादुकोण से भी 25 सितंबर को ही पूछताछ की जानी थी, लेकिन वो एक्ट्रेस आज एनसीबी ऑफिस नहीं पहुंचेंगी, क्योंकि अभी उनका कोरोना वायरस का टेस्ट नहीं हुआ है। आज दीपिका का कोविड 19 का टेस्ट किया जाएगा उसके बाद कल यानी 26 सितंबर को एक्ट्रेस से पूछताछ की जा सकती है।

बहरहाल, दीपिका बीते दिनों गोवा गई हुई थीं, लेकिन अब मुंबई वापस लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट से एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें और फोटोज़ सामने आई हैं जिसमें वो पति रणवीर सिंह के साथ नज़र आ रही हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि दोनों ने मास्क पहन रखा है। लेकिन दीपिका की आंखों से उनके चेहरे की थकान और माथे की शिकन साफ नज़र आ रही है। तस्वीरों में एक्ट्रे साफ परेशान नज़र आ रही हैं। आपको बता दें कि दीपिका देर शाम गोवा से अपने पति रणवीर सिंह के साथ चार्टर्ड प्लेन से मुंबई पहुंचीं हैं। दीपिका और रणवीर जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे उन्हें कैमरामैन ने घेर लिया, कुछ सवाल भी किए लेकिन दोनों में से किसी ने भी सवालों का जवाब नहीं दिया। इस दौरान वकीलों की टीम भी उनके साथ थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.