ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सिंधिया के स्वागत में नहीं दिखा एक भी पुराना भाजपाई…सिर्फ समर्थक संभाले रहे मोर्चा

भोपाल: कांग्रेस छोड़ने के बाद पहली बार जब ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंचे तो उनके भव्य स्वागत के चर्चे भोपाल से लेकर दिल्ली तक हुए थे लेकिन अब जब सिंधिया ने बीजेपी में रच बस गए हैं तो उनके भोपाल आगमन में पुराने भाजपा नेताओं ने कोई खास खुशी नहीं जताई। दरअसल आज ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल दौरे पर रहेंगे। सिंधिया एयर इंडिया विमान से दिल्ली से राजाभोज एयरपोर्ट भोपाल पहुंचे हैं। इस दौरान बड़ी मात्रा में सिंधिया समर्थक उनके स्वागत में पहुंचे लेकिन इनमें एक भी पुराना भाजपा नेता नहीं था।

सिंधिया के भोपाल आगमन पर विधायक तुलसी सिलावट,विधायक गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री प्रभुराम चौधरी, मंत्री हरदीपसिंह डंग,मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदियामंत्री गिरिराज दंडोतिया, मंत्री इमरती देवी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से सिंधिया अपने समर्थक मंत्री विधायकों के 40 गाड़ियों के काफिले के साथ सीएम हाउस के लिए रवाना हो गए। वहीं भोपाल पॉलिटेक्निक चौराहे पर सिंधिया समर्थक कृष्णा घाडगे ने अपने समर्थकों के साथ पुष्प वर्षा कर जबरदस्त स्वागत किया।

इसके बाद सिंधिया सीएम हाउस पहुंचे। सिंधिया सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ शाजापुर के दौरे पर जायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शाजापुर नगर पालिका द्वारा किए गए करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.