ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bigg Boss 14: बिग बॉस के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, एक्स कंटेस्टेंट भी जीत सकते हैं ट्रॉफी

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 14’ में शुरुआत से ही एक के बाद एक नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। एक कंटेस्टेंट का शो से वॉकआउट कर लेना, इतनी जल्दी ‘बिग बॉस’ का फिनाले होना और बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट का फिर से गेम में उतरना….ऐसा पहले किसी सीज़न में नहीं देखा गया। लेकिन इन सबसे भी ज्यादा शॉकिंग बात ये ही कि घर में आ रहे एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता, कश्मीरा शाह, राहुल महाजन, मनु पंजाबी, अर्शी ख़ान और राखी सावंत, न सिर्फ पहले से घर में मौजूद प्रतिभागियों के साथ खेलेंगे, बल्कि वो शो के विनर भी बन सकते हैं।

आमतौर पर हर सीज़न में ऐसा होता कि बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट सिर्फ कुछ वक्त के लिए शो में आते हैं और फिर चले जाते हैं, लेकिन इस बार सीन पलटने वाला है। जी हां, सलमान ख़ान ने ख़ुद इस बात का ऐलान किया है कि बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट को भी विनर बनने का मौका दिया जा रहा है। वीकेंड का वार में सलमान ने कहा, ‘अब तक कभी ऐसा नहीं हुआ था कि शो में कोई भी एक्स कंटेस्टेंट विजेता बना हो, लेकिन इस साल ऐसा हो सकता है। इस बार घर में आ रहे बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट चैलेंजर तो होंगे ही साथ ही वो ट्रॉफी भी जीत सकते हैं’।

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस’ का ये हफ्ता फिनाले वीक था। हालांकि शो अभी खत्म नहीं होगा, लेकिन अब घर मैं मौजूद सिर्फ चार सदस्य ही आगे बढ़ेंगे। एजाज़ और अभिनव घर के दो फाइनलिस्ट बन चुके हैं। वहीं रूबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, राहुल वैद्य में से एक सदस्य घर से आज बेघर हो जाएगा और बाकी बचे चार लोग आगे खेलेंगे। अब इन चार लोगों को टक्कर देने आ रहे हैं बिग बॉस के कुछ पुराना कंटेस्टेंट जिनके नाम हैं। विकास गुप्ता, कश्मीरा शाह, राहुल महाजन, मनु पंजाबी, अर्शी ख़ान और राखी सावंत।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.