ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में भी अच्छी-खासी गिरावट, जानें क्या रह गए हैं रेट

नई दिल्ली। सोने के भाव में शुक्रवार को अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में राष्ट्रीय राजधानी में सोने का मूल्य 136 रुपये टूटकर 48,813 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र यानी गुरुवार को दिल्ली में सोने का बंद भाव 48,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। सिक्योरिटीज के मुताबिक रुपये की कीमतों में मजबूती और वैश्विक स्तर पर सोने एवं चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह से घरेलू सर्राफा बाजार में भी इन धातुओं की कीमतों में कमी देखने को मिली।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत भी 346 रुपये घटकर 63,343 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 63,689 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

मुद्रा बाजार में शुक्रवार को शुरुआती सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 73.77 के स्तर पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत मामूली बढ़त के साथ 1,842 डॉलर प्रति औंस पर रही। वहीं, चांदी की कीमत 24.20 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम में तेजी के संदर्भ में कहा, ”डॉलर में गिरावट से मूल्यवान धातुओं की डिमांड बढ़ी और इस वजह से सोने के दाम में इजाफा देखने को मिला। प्रोत्साहन पैकेज को लेकर नई उम्मीदों से डॉलर के भाव कमजोर पड़े हैं और इससे सर्राफा बाजार में तेजी देखने को मिली है।”

सोने का वायदा भाव (Gold Futures Rate)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 18 रुपये या 0.04 फीसद की बढ़त के साथ 49,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसमें 12,108 लॉट के लिए बिजनेस हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि प्रतिभागियों के नए सौदे बनाने से सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

चांदी की वायदा कीमत (Silver Price in Futures Market)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मार्च में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 431 रुपये यानी 0.68 फीसद की तेजी के साथ 64,061 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इसमें 11,905 लॉट के लिए बिजनेस हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.