ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

देव दीपावली पर PM मोदी का काशी को उपहार, बोले-किसानों के हक में है कृषि कानून..फायदा ही होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर को वाराणसी पहुंचे और यहां खजूरी में 6-लेन हाइवे का लोकार्पण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ रहे। हाइवे के उद्घाटन के बाद सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने हर-हर महादेव का जयकार लगाया। पीएम मोदी ने इस दौरान लोगों के देव दीपावली और गुरुपर्व की बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि काशी के सौंंदर्यीकरण का काम चल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले कावड़ियों को परेशानी होती थी लेकिन अब उनको इस हाईवे से काफी राहत मिलेगी।

पीएम मोदी का वाराणसी में शेड्यूल

  • प्रधानमंत्री देव दीपावली महोत्‍सव में शामिल होंगे तथा लेजर शो भी देखेंगे।
  • सारनाथ पुरातत्व परिसर में लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन करेंगे।
  • श्री काशी विश्वनाथ मंदिर धाम परियोजना स्थल भी जाएंगे।
  • हेलीकॉप्टर से वह डोमरी जाएंगे और इसके बाद सड़क मार्ग से भगवान अवधूत राम घाट जाएंगे जहां से क्रूज पर सवार होकर ललिता घाट पहुचेंगे। इसके बाद उनका काफिला विश्वनाथ मंदिर आएगा जहां वह दर्शन पूजन कर कॉरिडोर के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
  • कार्यक्रम के अनुसार वह क्रूज से वापस राजघाट पहुंचेंगे और शाम 5 बजे दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत करेंगे और पावन पथ वेबसाइट का लोकार्पण करेंगे।
  • वे 5.45 बजे क्रूज से रविदास घाट के लिए रवाना होंगे और चेतसिंह घाट पर 10 मिनट का लेजर शो देखेंगे।
  • रविदास घाट पहुंच कर वह कार से सारनाथ के लिए रवाना हो जाएंगे और यहां लाइट एंड साउंड शो देखेंगे।
  •  8.15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.