ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

आने वाले दिनों में उत्तर भारत में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, चार राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। देशभर में आनेवाले दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने शीतलहर की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा ठंड़ होगी। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दवाब के चलते अनुमान लगाया गया है कि आने वाले चार दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी,केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अगर प्रदूषण की बात करें तो पिछले 24 घंटों में देश में एयर क्वालिटी इंडेक्स सामान्य दर्ज किया है। सेंट्रल पॉपल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में बारिश होने के बाद हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया जाएगा।

उधर झारखंड में भी तापमान में गिरावट आने से ठंड धीरे धीरे बढ़ रही है। वहीं यूपी और दिल्ली में भी ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अलावा स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने  बताया कि राजधानी दिल्ली में इस साल नवंबर में करीब एक दशक में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है। उन्होंने बताया कि इस साल अधिक सर्दी पड़ेगी और शीतलहर का असर लंबे समय तक बरकरार रहेगा

उतराखंड में मौसम साफ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  दिन में चटख धूप खिलने के कारण यहां पर अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। वहीं बिहार में आसमान में बादल के छंटने के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में यह स्थिति रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट रहने की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.