ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सिंधिया का जलवा बरकरार, हार के बाद भी मंत्री बनेगी इमरती

भोपाल: मध्य प्रदेश उपचुनाव में डबरा से चुनाव हार चुकी इमरती देवी ने आखिरकार अपना इस्तीफा सीएम शिवराज सिंह चौहान को सौंप दिया। लेकिन सूत्रों की माने तो वे बहुत जल्दी फिर से निगम मंडल के जरिए सरकार में वापसी करेंगी। दरअसल, इमरती देवी ज्योतिरादित्य सिंधिया की बेहद करीबी मानी जाती हैं और भाजपा पार्टी सिंधिया को किसी भी कीमत पर नाराज नहीं करना चाहती। यही वजह है कि इमरती देवी को महिला वित्त विकास निगम का अध्यक्ष बनाकर मंत्री का दर्जा दिया जाना लगभग तय है।

दरअसल, उपचुनाव के बाद अब बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति घोषित होने का इंतजार हैl प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जल्द ही टीम की घोषणा करेंगे लेकिन उनकी टीम में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को जगह मिलना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में कुछ को सरकार में ही एडजस्ट करने की तैयारी है।

इसका सीधा फायदा उपचुनाव में शिकस्त खा चुकी इमरती देवी को होगा। जिन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर उनका राजनीतिक कद बरकरार रखा जाएगा। संगठन में 3 या 4 सिंधिया समर्थकों को पद मिलेंगे। ऐसे संकेत हैं कि पंकज चतुर्वेदी को प्रवक्ता और भांडेर से विधायक रक्षा सिरोनिया को उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.