ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

UP के बाद मध्य प्रदेश में जल्द बनेगा लव जेहाद के खिलाफ कानून, गृहमंत्री ने बुलाई अहम बैठक

भोपाल: उतर प्रदेश में लव जेहाद पर कानून बनने के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार भी एक्शन में आ गई है। सल जेहाद पर मंथन के लिए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अफसरों की बैठक बुलवाई है। यह बैठक मंत्रालय में बुधवार सुबह 11:00 बजे से शुरू हुई। बैठक में नए स्वतंत्र अधिनियम 2020 के ड्राफ्ट  पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी।

इसके बाद प्रस्तावित बिल का ड्राफ्ट राज्य शासन के वरिष्ठ सदस्य सचिव समिति को भेजा जाएगा। बता दें कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 दिसंबर से शुरु करने की मंजूरी दी है। ऐसे में सरकार इस बिल की सभी तकनीकी और कानूनी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करना चाहती है। समिति की मंजूरी के बाद प्रस्तावित बिल मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने तथाकथित ‘लव जिहाद’ की घटनाओं को रोकने के लिए मंगलवार को एक अध्यादेश को मंजूरी दे दी। इसके तहत विवाह के लिए छल, कपट, प्रलोभन या बलपूर्वक धर्मांतरण कराए जाने पर अधिकतम 10 वर्ष कारावास और जुर्माने की सजा का प्रावधान है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.