ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

KBC 2020: केबीसी कंटेस्टेंट ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़े 50 लाख के इस सवाल पर किया क्विट

नई दिल्ली।  ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ भी पिछले कई सीजन की तरह ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा में बना हुआ है। अबतक इस शो से कई कंटेस्टेंट न सिर्फ लाखों बल्कि करोड़ों की धनराशि जीतकर जा चुके हैं। यही नहीं 12वें सीजन में भी 2 महिलाओं ने एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं। वहीं केबीसी में हॉटसीट पर पहुंची मध्यप्रदेश से आई ओशिन जेहरी। ओशिन ने खेल की शुरुआत पूरे जोश के साथ करते हुए बेहद ही शानदार तरीके से की थी। ओशिन शो से 25 लाख रुपये की इनामी राशी जीतकर गईं। लेकिन 50 लाख वाले सवाल पर वह अटक गईं और यहीं पर उन्हें क्विट करना पड़ा।  आइए जानते हैं क्या था 50 लाख रुपये का सवाल क्या था?

सवाल- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, पृथ्वी पर सबसे बड़ी सजीव वस्तु क्या है?

विकल्प- 

ए- ब्लू व्हेल

बी- जायंट सिकोया

सी- ग्रेट बैरियर रीफ

डी- हनी मशरूम

सही जवाब- डी- हनी मशरूम 

आपको बता दें कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़े इस प्रश्न का उत्तर डी यानी हनी मशरूम था। खेल के दौरान ओशिन को इसका सही उत्तर सी यानी की ग्रेट बैरियर रीफ लग रहा था जो कि गलत था। कन्फ्यूजन होने के कारण उन्होंने आगे खेलना मुनासिब नहीं समझा और क्विट कर दिया। उन्होंने 25 लाख रुपये जीते और उनके खेलने के शानदार ढंग से अमिताभ बच्चन भी काफी प्रभावित नजर आए।

आपको बता दें कि हाल ही में सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें बिग बी के सामने अनूपा दास बैठी हैं और अमिताभ बड़ी ही बुलंद आवाज़ में उनके 1 करोड़ रुपए जीतने का ऐलान कर रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अनूपा 15 प्रश्नों का सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए जीत गई हैं, और अमिताभ उनके सामने 7 करोड़ रुपए का 16वां प्रश्न रख रहे हैं। हालांकि, प्रोमो में ये क्लियर नहीं किया गया है कि अनूपा 7 करोड़ जीत पाएंगी या नहीं। ये एपिसोड आज यानी 25 नवंबर को प्रसारित किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.